Archived

बेहद शर्मनाक: बाप ही गोलियां खिलाकर बेटी से करता है रोज बलात्कार और ..........

बेहद शर्मनाक: बाप ही गोलियां खिलाकर बेटी से करता है रोज बलात्कार और ..........
x
सांकेतिक तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहनों का कहना है कि जब उनके अपने पिता का निधन हुआ तब वे बहुत छोटी थीं। मां ने तब आरोपी के साथ दूसरी शादी कर ली थी।

हरियाणा से पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते और इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर है। सोनीपत के एक शख्स पर उसकी बेटियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी लड़कियों का सौतेला पिता बताया जा रहा है। पीड़िताओं के मुताबिक सौतेले पिता ने वर्षों तक उन्हें अपने कब्जे में रखा और रेप करता रहा।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहनों का कहना है कि जब उनके अपने पिता का निधन हुआ तब वे बहुत छोटी थीं। मां ने तब आरोपी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। आरोपी सोनीपत का ही रहने वाला महेंद्र लाल नाम का शख्स है। लड़कियों के मुताबिक दूसरी शादी करने के बाद उनकी मां भी दुनिया छोड़ गई। पीड़िताओं का कहना है कि मां के गुजरने के बाद से उनका सौतेला पिता उनका रेप करने लगा। पीड़िताओं ने बताया कि सौतेला बाप उन्हें नींद की गोलियां खिलाकर रेप करता था। आरोपी ने उन्हें किसी से बात करने से भी मना किया था। सौतेले पिता की हैवानियत से आजिज आकर पीड़िताओं ने अपने मामा के घर की राह पकड़ी और सारी आपबीती कह सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाप केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।


पिछले दिनों हरियाणा के पंचकूला में एक 19 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय लड़की का रेप किया और घिनौनी करतूत को मोबाइल फोन के कैमरे में भी कैद कर लिया। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को अपने कमरे पर फिर से बुलाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दो और दोस्त मौके पर मौजूद थे और उन पर भी यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story