Archived

गिरते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Special News Coverage
1 March 2016 2:18 PM GMT
गिरते बालों की समस्या

बाल गिरना सामान्य बात है, लेकिन अगर इनकी संख्या काफी अधिक है, तो फिर चिंता होनी चाहिए। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस प्रॉब्लम को कम किया जा सकता है। इसमें सबसे असरदायक है नींबू और अदरक का रस। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, हम बता रहे हैं ऐसे ही आसान उपाय :

नीबू और अदरक का रस :
रात को सोने से पहले नींबू और अदरक के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर सिर पर लगाएं। सुबह उठने के बाद बाल धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें।

सूखे आंवले में नारियल का तेल :
दो चम्मच सूखे आंवले को एक कटोरी नारियल तेल के साथ मिलाकर कुछ देर गर्म करें। ठंडा करके इसे रोजाना सिर पर लगाएं।

नारियल तेल में नींबू का रस :
नारियल के ठंडे तेल में थोड़ा-सा नींबू का रस और कपूर मिलाएं। इसे दिन में दो बार सिर पर लगाएं।

बालों में लगाएं प्याज का रस:
प्याज में जरा सा पानी डालकर पीस लें। इसका रस छान कर बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। हफ्ते में तीन बार यह उपाय अपनाएं।

सरसों के तेल में मेहंदी के पत्ते :
सरसों के तेल में मेहंदी के पत्ते सरसों के तेल में मेहंदी के कुछ पत्ते डालकर उबाल लें। इसे रात को सोते समय सिर पर लगाएं। सुबह पानी से धो लें।

नीम की पत्तियों में नीबू का रस :
नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें नींबू का रस डालें और इस मिक्सचर को बालों में लगाएं। इसका रेगुलर यूज करें।

आप बाल के विकास को बढ़ावा देने और बालों के झड़ने, खालित्य, रूसी, आदि जैसे विभिन्न बाल समस्याओं के समाधान के लिए आप लैवेंडर असेन्शल ऑइल का प्रयोग कर सकते हैं।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story