Archived

...तो शादीशुदा महिला इसलिए बनाती है गैर-मर्द से संबंध?

Special News Coverage
28 Nov 2015 10:41 AM GMT
romance


बहुत सी खबर सामने आती है जिसमें कोई महिला शादीशुदा होते हुए भी दूसरे व्‍यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। ऐसी खबर समाज के लिए अच्‍छी तो नहीं है लेकिन कभी कोई यह जानने की कोशिश नहीं करता कि इसके पीछे की असल वजह क्‍या रही होगी।

कोई भी महिला या पुरुष अपने जीवनसाथी को धोखा नहीं देना चा‍हता। हालांकि ऐसा नहीं कि सभी लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी में किसी दूसरे से संबंध नहीं बनाते लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो इसके पीछे कोई ना कोई कारण जरूर होता है। वैसे महिला जल्‍द से अपने पति को छोड़कर किसी दूसरे मर्द के साथ संबंध नहीं बनाती लेकिन अगर वह ऐसा करती है तो इसके पीछे यह कारण हो सकते हैं।

अकेलापन :
कई बार पति के साथ न होने की वजह से वह अकेलापन महसूस करती हैं। कई बार पार्टनर काम के सिलसिले में देश से बाहर होते हैं। पार्टनर के अकेलेपन को दूर करने के लिए वह बाहर सहारा ढूंढती हैं।

आपसी-अनबन :
लड़ाई हर पति-पत्नी में होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा लड़ाई रिश्ते को खराब करती है। अगर दोनों की आपस में बिलकुल नहीं बनती तो जाहिर सी बात है कि दोनों संबंध बनाने से भी कतराते होंगे। ऐसे में कुछ महिलाएं बाहर रिश्ता बना लेती हैं।

सेक्‍स में अंसतुष्टि :
कई बार महिला अपने पति के साथ संबंधों से संतुष्ट नहीं होती। इस बात को वह खुलकर कह नहीं पाती, जिसकी वजह से बाहर की ओर भागती है।

अयोग्य लड़का-लड़की का विवाह :
आज भी बहुत से गांव में छोटी उम्र की लड़की की शादी बड़े उम्र के आदमी से कर दी जाती है। मां-बाप लड़की की शादी करके सोचते हैं कि उसके सिर का बोझ उतर गया, लेकिन वे यह नहीं जानते की इस तरह की शादी किसी लड़की के लिए कितना घातक है। शादी के बाद वह ऐसे मर्द के साथ खुश नहीं रह पाती क्योंकि वह उसकी मंशाओं को संतुष्ट नहीं कर पाता, न ही दोनों की सोच मिलती हैं। ऐसे में महिला का किसी और पुरुष की ओर आकर्षित होना लाजमी है।

शादी समान उम्र में न होना :
किसी भी लड़की की शादी समान उम्र के लड़के से न करना एक बहुत बड़ी समस्या है। लड़की की शादी चाहे छोटे उम्र के लड़के से हो या अधिक बड़े उम्र के लड़के से दोनों ही स्थिति में लड़की ही परेशान होती है। अयोग्य शादी के कारण पुरुष को तो सेक्स से संतुष्टि मिल जाती है लेकिन स्त्री को सेक्स से संतुष्टि नहीं मिलती।

पैसे की ललक और चाह :
पैसे की ललक औऱ चाह में भी महिलाएं किसी अमीर शख्स से नाजायज संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाती हैं। पति द्वारा उनकी इच्छाएं पूरी न कर पाना, कम आय की वजह से ऐशों आराम की जिंदगी न दे पाने की वजह से महिलाएं बाहर किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध बनाने को भी तैयार हो जाती हैं।

पश्चिमी सभ्यताओं का प्रभाव :
लोग अक्सर यह सोचते हैं कि इस देश में यदि पश्चिमी देशों की तरह नियम होते तो कितना मजा होता और सेक्स संबंध पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं होती। पश्चिमी देशों में अधिकांश युवक-युवती सेक्स आनन्द प्राप्त कर चुके होते हैं। वहां स्त्री-पुरुष एक को छोड़कर दूसरे के साथ शादी कर लेते हैं। उनके वैवाहिक संबंध भी थोड़े दिनों में ही टूट जाते हैं। फर्क इतना है कि वे लोग इस तरह के नाजायज संबंध को उछालते नहीं हैं। इस तरह के संबंधों का भारत जैसे देशों में आना अपने आप में स्त्री को दूसरे पुरुष के पास जाने के लिए उत्साहित करता है।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story