Archived

Live : जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 13वें मुख्यमंत्री बने

Arun Mishra
27 Dec 2017 6:15 AM GMT
Live : जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 13वें मुख्यमंत्री बने
x
जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली : नई दिल्ली : जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही जयराम ठाकुर हिमाचल के मुख़्यमंत्री बन गए हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां मंच पर मौजूद हैं।

Live Update -
महेंद्र सिंह ठाकुर ने हिमाचल के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
इसके साथ ही सुरेश भारद्वाज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। संस्कृत में ली शपथ। राज्यसभा से सांसद भी रह चुके हैं।
किशन कपूर ने ली कैबिनट मंत्रिपद की शपथ। पांचवी बार बने हैं विधायक। गद्दी जनजाति से आते हैं।
अनिल शर्मा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। मंडी विधानसभा से मिली है जीत। लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं शर्मा।

शिमला के रिज मैदान में सीएम जयराम के साथ कांगड़ा जिले से विपिन परमार, सरवीण चौधरी और किशन कपूर, शिमला से सुरेश भारद्वाज, सिरमौर से डॉ. राजीव बिंदल, सोलन से डॉ.राजीव सहजल, मंडी से अनिल शर्मा और महेंद्र ठाकुर शपथ ले सकते हैं। इस मंत्रिमंडल में युवा चेहरे के तौर पर नूरपुर से राकेश पठानिया, लाहौल से रामलाल माक्रडेय और चुराह से हंसराज को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
बीजेपी ने 68 सदस्यीय सदन में 44 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनावों में मंडी जिले की 10 सीटों में से नौ पर जीत हासिल कर इतिहास रचा है।
Next Story