Archived

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर, जानिए- उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

Arun Mishra
24 Dec 2017 9:15 AM GMT
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर, जानिए- उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
x
ठाकुर ने अपना सियासी सफर छात्र राजनीति से शुरू किया। जयराम एक गरीब परिवार से आते हैं।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चला आ रहा सस्पेंस आज ख़त्म हो गया। जी हां, जयराम ठाकुर हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होगें। जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया है। जयराम ठाकुर 5 बार से विधायक हैं।

जयराम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में हुआ। इनकी पत्नी का नाम डॉ. साधना ठाकुर है।जयराम ठाकुर के पिता कारीगर थे और परिवार बहुत गरीब था। साल 2016 में उनका निधन हुआ। लंबे समय तक एबीवीपी और आरएसएस से जुड़े रहे। घर में मां, भाभी और पत्नी है, तीनों महिलाओं ने ठाकुर के बारे में कहा कि उन्हें ये औदा मिलना ही था।

जयराम ठाकुर क्षत्रिय समाज से आते हैं। वो अपने समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर पहचान बना चुके हैं। हिमाचल प्रदेश बीजेपी की कमान भी वो संभाल चुके हैं। ठाकुर ने अपना सियासी सफर छात्र राजनीति से शुरू किया। जयराम एक गरीब परिवार से आते हैं।

जयराम ठाकुर ने अपना पहला चुनाव 1998 में जीता था। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। ठाकुर धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे। मंडी से विधानसभा के लिए चुने गए, पांच बार विधायक रह चुके हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 68 में से 44 सीटें जीती हैं। बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया था लेकिन वो चुनाव हार गए।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा, मैं नरेंद्र तोमर, निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा जी, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, हेमंत पांडे, पवन राणा और विधायकों का धन्यवाद करता हूं। हिमाचल एक ऐसा प्रदेश है, जहां बीजेपी की सरकार का हम इंतजार कर रहे थे और ये सपना साकार हुआ। हिमाचल कांग्रेस मुक्त हुआ। मैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। जिस उम्मीद पर जनता ने हमें जनादेश दिया है और राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो हमसे उम्मीद रखी है, हम उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।
Next Story