राष्ट्रीय

MBA लड़की ने बताया, आखिर क्यों बनी पोर्न स्टार

Special News Coverage
25 Feb 2016 6:46 AM GMT
MBA लड़की क्यों बनी पोर्न स्टार


न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क की 26 साल की एमबीए गर्ल अलिक्स लिंक्स कैसे एक पॉर्न स्टार बन गई। तमाम आपत्तियों के बाद पहले वह एक वेबकैम गर्ल बनी और फिर फुलटाइम पॉर्न स्टार। पॉर्न स्टार अलिक्स ने डिजीटल मार्केटिंग में एमबीए किया हुआ है।

अंग्रेजी वेबसाइट cosmopolitan.com को बताया कि उनका पॉर्न स्टार बनने का सपना काफी पुराना था। एक बार वह एक दोस्त के साथ प्लेबॉय मैगजीन आई। उस ऐज में उन्हें प्लेबॉय पसंद थे। उन्होंने बताया कि वह एक परिवारिक शहर से ताल्लुक रखती थी। जहां सब कुछ इतना आसान नहीं था।

एलिक्स ने बताया कि पहली बार उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाया था, उनकी वर्जिनिटी तभी खत्म हो गई थी। लेकिन इस उम्र में मैं किसी को अपनी इच्छा बता नहीं सकती थी। मुझे अडल्ट इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बहुत कूल लगती थी। उन्होंने बताया कि मेरे बॉयफ्रेंड ने मेरे रुख को भांपते हुए मुझे धमकी दी। उसने पॉर्न की तरफ जाने पर मुझे छोड़ने की धमकी दी।

अलिक्स को एक कंपनी में जॉब मिल गई। 6 महीने बाद उनका प्रमोशन भी हो गया, लेकिन बाद में उनको वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्हें एक और नौकरी मिली, पर अफसोस पहले की तरह यह भी ज्यादा समय तक नहीं रही। अलिक्स के लिए यह तनाव का दौर था।

अलिक्स ने कैम-गर्ल साइट्स पर जाना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट क्रिएट किया। शुरू में 3 घंटे के लिए अलिक्स को करीब 287 पाउंड (करीब 27000 रुपए) मिले। हालांकि उसने अपनी नौकरी को अभी भी नहीं छोड़ा था। अलिक्स के कैम-गर्ल के रूप में एक साल के करियर के दौरान घर में कई मौते हुई। इसके बाद अलिक्स ने सोचा कि वह जीवन में सबकुछ करेगी, जिनसे उसे खुशियां मिलती है। इसके बाद उन्होंने एक एजेंसी से संपर्क किया और आपत्तियों को किनारे करते हुए खुद को फुल टाइम पॉर्न स्टार बना डाला।

हालांकि अलिक्स के परिवार वालों ने इस करियर की अनुमति नहीं दी थी लेकिन फिर भी उन्होंने नाता नहीं तोड़ा और किसी न किसी रूप में हमेशा समर्थन किया। अब अलिक्स का कहना है, 'मैं बस इसे साबित करना चाहती थी कि जो आपको करने का मन है उसे करना चाहिए। मैंने अपने आसपास के ऐसे कई लोगों को देखा है जो सपने तो देखते हैं लेकिन कलंक की वजह से डरते हैं।'
Next Story