राष्ट्रीय

OMG ! महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, माँ-बच्चे स्वस्थ

Special News Coverage
30 Jan 2016 4:26 AM GMT

kim tucci

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया से एक चौकानें वाली खबर आ रही है। 26 वर्षीय एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों एक लड़का और चार लड़कियों को जन्म दिया है। खबर पढ़कर शायद आपको विश्वास न हो पर ये सच है।

जी हाँ ! जानकारी के अनुसार गुरूवार के दिन पर्थ के एक अस्पताल किंगडम मेमोरियल में आश्चर्य करने वाला वाक्या सामने आया है। अस्पताल में एक महिला जिसका नाम किम तुकी है ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया है जिसे देखकर लोग हैरान है। फिहलाल मां और बच्चे दोनो को स्वस्थ्य बताया जा रहा है।

किम तुकी ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं। तो उस समय वह खान-पान का विशेष ध्यान रखती थी जिसकी वजह से उनके पूरे बच्चे काफी स्वस्थ्य हैं। वह उस समय रोजाना 6,000 कैलोरी लेती थी।

किम तुकी और उनके पति वेगन अपने बच्चों के जन्म को लेकर खाफी खुश हैं। और दोनो पति, पत्नि ने पांचो बच्चों जिनमें लड़कियों का नाम अली, पेनलोप, टिफनी और बेट्रिक्स है इनका स्वागत बहुत हि अच्छे से किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने तक विशेषज्ञों का एक दल तुकी की देखभाल करेगा।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story