राष्ट्रीय

रूस पहुंचे प्रधानमंत्री : राष्ट्रगान के दौरान चल पड़े मोदी, हाथ पकड़ कर रोका

Special News Coverage
23 Dec 2015 3:11 PM GMT
PM Narendra Modi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं और इस यात्रा द्वारा दोनों देशों के बीच पहले से ही निकट सामरिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद है।

मॉस्को पहुंचने पर पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। ​शुरुआती सल्यूट के बाद जैसे ही अगवानी करने आए अधिकारी ने आगे बढ़ने का इशारा किया, नरेंद्र मोदी चलने लगे। ठीक उसी वक्त जन गण मन बजने लगा। रूसी अधिकारी तो जगह पर रुक गए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चलते रहे। वह कई कदम आगे निकल आए तब एक अन्य रूसी अधिकारी ने हाथ पकड़ कर उन्हें रोका और उन्हें सही स्थान पर लेकर गए।

इससे पहले पीएमओ ने ट्वीट कर रूस दौरे को ऐतिहासिक बताया। ट्वीट में लिखा, 'अभी-अभी मॉस्को पहुंचा हूं। इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है। यह छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण दौरा है।'


Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story