राष्ट्रीय

मोदी-ट्रम्प की फोन पर हुई बात, मालदीव-अफगानिस्तान और म्यांमार पर हुई चर्चा

Arun Mishra
9 Feb 2018 5:52 AM GMT
मोदी-ट्रम्प की फोन पर हुई बात, मालदीव-अफगानिस्तान और म्यांमार पर हुई चर्चा
x
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रम्प ने मोदी से साउथ एशिया में अपनी रणनीति पर भी बात की।
वॉशिंगटन : मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर बातचीत हुई। व्हाइट हाउस ने इस बात की जानकारी दी है। दोनों नेताओं ने मालदीव के राजनीतिक हालात समेत अफगानिस्तान और इंडो-पैसिफिक रीजन में सिक्युरिटी पर चर्चा हुई।

इस साल ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई पहली बातचीत के बारे में व्हाइट हाउस ने कहा, ''दोनों नेताओं ने मालदीव में राजनीतिक संकट पर चिंता जतायी और लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा विधि के शासन का सम्मान करने के महत्व पर जोर दियाई।'' मालदीव की सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले गुरुवार को विपक्ष के नौ हाई-प्रोफाइल राजनीतिक बंदियों को रिहा करने और उनके खिलाफ चलाये गए मुकदमों को राजनीति से प्रेरित बताये जाने के बाद से ही देश में राजनीतिक संकट के बादल छा गये थे।

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रम्प ने मोदी से साउथ एशिया में अपनी रणनीति पर भी बात की। उन्होंने अफगानिस्तान में सिक्युरिटी और स्टेबिलिटी बनाए रखने पर जोर दिया।
"दोनों नेताओं ने म्यांमार और रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।"

बता दें कि 6 लाख 80 हजार रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में आ गए हैं, इसके चलते वहां की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ रहा है। हाल ही में बांग्लादेश और म्यांमार के बीच रोहिंग्या रिफ्यूजियों को लेकर एक रोडमैप पर चर्चा हुई है।
Next Story