राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित सुपरमार्केट में हुआ धमाका, 10 लोग घायल

Vikas Kumar
28 Dec 2017 7:15 AM GMT
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित सुपरमार्केट में हुआ धमाका, 10 लोग घायल
x
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित एक सुपरमार्केट में एक देसी बम का धमाका हुआ। जिसमें 10 लोग जख्मी हो गए है। सभी लोगों को...

सेंट पीटर्सबर्ग : रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित एक सुपरमार्केट में बुधवार को एक देसी बम का धमाका हुआ। जिसमें 10 लोग जख्मी हो गए है। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी जान खतरे में नहीं हैं।

जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने एक बयान में बताया कि शुरुआती सूचना के मुताबिक, एक स्टोर में एक अज्ञात वस्तु में धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि देसी विस्फोटक उपकरण से यह धमाका हुआ।

उन्होंने कहा कि जांच में हर पहलू की छानबीन की जा रही है। स्वेतलाना ने कहा कि हत्या के प्रयास के तौर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आपको बात दें इससे पहले भी रूस में कई बम धमाका हुआ है। अप्रैल में रेलवे स्टेशन पर बम धमाका हुआ था। जिसमें रूस के सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर हमला करने वाले युवक की पहचान अकबर जान दजालिलोव के रूप में हुई है। दूसरे मेट्रो स्टेशन में बम भी अकबर जान ने रखा था। इस हमले में 14 लोग मारे गए जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

Next Story