राष्ट्रीय

ईरान-इराक सीमा पर 7.3 तीव्रता का भूकंप, 164 लोगों की मौत, 1600 घायल

Vikas Kumar
13 Nov 2017 5:55 AM GMT
ईरान-इराक सीमा पर 7.3 तीव्रता का भूकंप, 164 लोगों की मौत, 1600 घायल
x
ईरान-इराक सीमा पर रविवार देर रात आए 7.3 तीव्रता के भूकंप ने अब तक 164 लोगों की जान ले ली है। इसमें 1600 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं...

तेहरान : ईरान-इराक सीमा पर रविवार देर रात आए 7.3 तीव्रता के भूकंप ने अब तक 164 लोगों की जान ले ली है। इसमें 1600 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि ईरान के 14 राज्य भूकंप से प्रभावित हुए हैं। भूकंप बीती रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर आया। इराक में भूकंप के झटके बगदाद तक महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि यह भूकंप हलबजा से 32 किलोमीटर (20 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में आया।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र 33.9 किलोमीटर (21 मील) की गहराई में था। ईरान की आधिकारिक न्‍यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक ईरान में करमनशाह में कस्र-ए शिरिन और अजगालेह सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुए। इराक के सुलेमानिया प्रांत में छह लोगों के मरने और 150 के घायल होने की खबर है।


Next Story