राष्ट्रीय

इस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की हिंदी और भोजपुरी को सुनकर उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल

Arun Mishra
23 May 2018 7:33 AM GMT
इस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की हिंदी और भोजपुरी को सुनकर उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल
x
photo : Screenshot
इस विडियो में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने जिस तरह से भोजपुरी और हिंदी बोली है, उस सुनकर हर कोई चौंक रहा है।
सिडनी : दुनिया के कई हिस्सों में आपको भारतीय भाषाएं बोलते हुए बहुत से लोग मिल जाएंगे। मगर जब कोई विदेशी भारतीय भाषा को इस तरह बोले कि उसे सुनकर आप उस विदेशी को भारतीय ही समझ लें तो यकीनन यह हैरत की बात है। शायद इसी वजह से एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस विडियो में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने जिस तरह से भोजपुरी और हिंदी बोली है, उस सुनकर हर कोई चौंक रहा है।
वीडियो में दिख रहे ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने बताया वह लंबे समय तक भारत में रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 1972 से 1978 तक भारत में रहा।' इसके बाद वह भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में भी रहे। उन्होंने बताया कि वह भारत वापस जाकर वहां एक नई कंपनी खोलने की योजना बना रहे हैं।
वायरल विडियो में इस ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को हिंदी में मजाक करते हुए भी देखा जा सकता है। मजाक के दौरान वह कहते हुए दिख रहे हैं, 'जब लोग पूछते हैं कि आप कहां के हैं तो मैं कहता हूं कि मैं कश्मीरी ब्राह्मण हूं।'
आप भी देखिए- वीडियो

Next Story