राष्ट्रीय

लंदन अंडरग्राउंड ट्रेन धमाके में 18 साल का लड़का गिरफ्तार, IS ने ली जिम्मेदारी

Arun Mishra
16 Sep 2017 12:00 PM GMT
लंदन अंडरग्राउंड ट्रेन धमाके में 18 साल का लड़का गिरफ्तार, IS ने ली जिम्मेदारी
x
लंदन के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन की एक ट्रेन में शुक्रवार को धमाका हुआ था। इस मामले में शनिवार को 18 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है..
लंदन : लंदन के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन की एक ट्रेन में शुक्रवार को धमाका हुआ था। इस मामले में शनिवार को 18 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। ये धमाका पारसंस ग्रीन स्टेशन पर हुआ। इस धमाके में 22 लोग घायल हुए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसाईएस ने ली।

लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन के ट्यूब ट्रेन कहा जाता है और यह आम लोगों की आवाजाही के लिए एक प्रमुख साधन है। लंदन के समय के मुताबिक- धमाका 8.21 AM पर हुआ। धमाके के वक्त लोगों के स्कूल और दफ्तर जाने का समय था, इस वजह वहां भीड़ थी। एक प्लास्टिक की बाल्टी नुमा चीज में यह धमाका हुआ।

पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में ट्रेन में बम रखने वाले शख्स को साफ देखा जा सकता है, जो प्लास्टिक की सफेद बाल्टी के साथ ट्रेन में चढ़ा। इस ट्रेन में सीसीटीवी लगे थे। स्टेशन को शनिवार तड़के दोबारा खोल दिया गया।

प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शुक्रवार रात टेलीविजन बयान में कहा कि ब्रिटेन में खतरे के स्तर को बढ़ाकर उच्चतम कर दिया गया है। आगामी दिनों में ब्रिटेन की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस और सैन्यबल दिखाई देंगे।
Next Story