राष्ट्रीय

नेपाल से काठमांडू जा रही बस त्रिशुली नदी में गिरी, 19 की मौत कई लापता

आनंद शुक्ल
28 Oct 2017 10:56 AM GMT
नेपाल से काठमांडू जा रही बस त्रिशुली नदी में गिरी, 19 की मौत कई लापता
x
जानकारी के अनुसार नेपाल के धादिड़ जिले में एक यात्री बस पहाड़ से फिसलकर त्रिशुली नदी में गिर गई। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

काठमांडू: नेपाल में शनिवार को हुई एक बड़ी बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य घायल हो गए हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार नेपाल के धादिड़ जिले में एक यात्री बस पहाड़ से फिसलकर त्रिशुली नदी में गिर गई।

इस हादसे में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक नदी से 16 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
राउत ने बताया कि बचाव टीम अब तक 19 शवों को बाहर निकाल चुकी है और अन्य लापता यात्रियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है लेकिन इनमें से गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को इलाज के लिए काठमांडो ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक खबरों के मुताबिक, खराब दृश्यता के कारण एक मोड पर तेज रफ्तार बस पर नियंत्रण पाने में चालक के असफल रहने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में 52 यात्री यात्रा कर रहे थे। प्रथम दृष्टया पुलिस ने आज हुए हादसे के लिए खराब दृश्यता को जिम्मेदार माना है। हालांकि देश में ऐसी दुर्घटना आम बात हैं और खराब बुनियादी सुविधाओं और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अधिकांश हादसा होते है।
इस हादसे में हुई मौतों की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने भी की है। अब तक 5 महिलाएं, 2 बच्चे और 7 पुरुष के शव निकाले जा चुके हैं। 15 घायलों को भी निकाला गया है जिसमें से दो को इलाज के लिये काठमांडू भेज दिया गया है। बस में सवार 20 अन्य लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
आशंका है कि शेष सभी यात्रियों की भी मौत हो चुकी है। घायलों ने बताया कि अचानक बस असंतुलित हो कर नदी में गिर गई। कुरिनटार से गोताखोर बुला कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बस को क्रेन से निकालने का प्रयास चल रहा है।
धादिड के पुलिस अधीक्षक ध्रुब राज राउत ने बताया कि काठमांडो से करीब 70 किलोमीटर पश्चिम घाटबेसी मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त होकर त्रिशुली नदी में जा गिरी। नेपाल सेना के जवानों सहित सुरक्षा बलों और सशस्त्र बलों के जवानों ने पृथ्वी राजमार्ग से लगे दुघर्टनास्थल से नदी से 16 घायल यात्रियों को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में खराब दृश्यता के चलते हादसा होने की बात सामने आ रही है। जो बस नदी में गिरी उसमें 52 यात्री सवार थे।

Next Story