राष्ट्रीय

बड़ी खबर : शराब कारोबारी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार

Vikas Kumar
3 Oct 2017 12:24 PM GMT
बड़ी खबर : शराब कारोबारी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार
x
File Photo
भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है विजय माल्या को...

नई दिल्ली : भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है माल्या को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। विजय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ आरोप-पत्र जमा करने के लिए लंदन पहुंची थी। ईडी ने वहां की अदालत में माल्या के खिलाफ सबूत पेश की थी। ख़बरों के मुताबिक लंदन की कोर्ट ने ईडी के सबूतों को पुख्ता माना है, जिसके बाद माल्या की गिरफ्तारी हुई है।

आपको बता दें भारतीय बैंकों की 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी का सामना कर रहे माल्या बीते साल मार्च में भारत से ब्रिटेन भाग गए थे। उसके बाद से वो लंदन में रह रहे हैं। माल्या पर कई दूसरे गंभीर वित्तीय आरोप भी लगे हुए हैं। भारत लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

Next Story