राष्ट्रीय

इस शख्स ने किया कुछ ऐसा कि कोर्ट ने दी 13,275 साल जेल की सजा

Vikas Kumar
2 Jan 2018 11:05 AM GMT
इस शख्स ने किया कुछ ऐसा कि कोर्ट ने दी 13,275 साल जेल की सजा
x
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को कोर्ट ने ऐसी सजा सुनाई है की किसी को भी आसानी से विश्वास नहीं होगा। कोर्ट ने इस शख्स को कुल 13,275 साल जेल की सजा सुनाई है

नई दिल्ली : थाईलैंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को कोर्ट ने ऐसी सजा सुनाई है की किसी को भी आसानी से विश्वास नहीं होगा। कोर्ट ने इस जालसाज को कुल 13,275 साल जेल की सजा सुनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक, 34 वर्षीय पुदित कित्तीथरादिलोक ने शुक्रवार को कोर्ट में माना कि वह एक पोंजी योजना चला रहा था, जिसमें वह निवेशकों को कृत्रिम रूप से भारी रकम लौटाने का वादा करता था।

कोर्ट ने पाया कि वह अवैध उधार और धोखाधड़ी के 2653 मामलों में शामिल था। उसके अपराध को कबूलने के आधार पर कोर्ट ने उसकी सजा आधी कर 6,637 साल और छह महीने की कर दी है। अदालत ने उसकी दोनों कंपनियों में प्रत्येक पर 20 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

कोर्ट ने पुदित और उसकी कंपनियों को 2,653 लोगों का करीब 1.70 करोड़ रुपये सालाना साढ़े सात फीसदी की ब्याज दर के साथ चुकाने को भी कहा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 हजार लोगों ने उसकी कंपनी में 16 करोड़ डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था।

Next Story