अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या का क्रूरतम वीडियो आया सामने, हथौड़े से चेहरे-सिर पर किए लगातार 50 वार फिर नहीं रुका नर पिशाच

Shiv Kumar Mishra
29 Jan 2024 10:24 AM GMT
अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या का क्रूरतम वीडियो आया सामने, हथौड़े से चेहरे-सिर पर किए लगातार 50 वार फिर नहीं रुका नर पिशाच
x
क़ातिल जूलियन फॉकनर फूड मार्ट के बाहर भूखा प्यासा बैठा रहता था। विवेक ने उसे भोजन और कोल्ड ड्रिंक दी।

अमेरिका के जॉर्जिया में एक भारतीय छात्र विवेक सैनी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा जूलियन फॉकनर अमेरिका के इस शहर में बेघर घूमता ऐसा शख्स था जिसकी कुछ दिनों से विवेक इंसानियत के नाते मदद कर रहा था।

इस हत्या का बेहद दर्दनाक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हत्यारे ने छात्र को पहले पीछे से हथौड़े से मारा, फिर चेहरे और सिर पर एक के बाद एक वार किए। जिससे विवेक की साँसे टूट गई।

क़ातिल को खाने पहनने के लिए दे रहा था विवेक..

क़ातिल जूलियन फॉकनर फूड मार्ट के बाहर भूखा प्यासा बैठा रहता था। विवेक ने उसे भोजन और कोल्ड ड्रिंक दी। काफी समय से मदद का सिलसिला चल रहा था। क़त्ल से पहले उसने कम्बल माँगा। कम्बल नहीं था.. उसे जैकेट दी गई.. उसके बाद उसे फूड मार्ट से बाहर जाने को कहा गया इससे गुस्सा होकर उसने क़त्ल की वारदात को अंजाम दे दिया।

Next Story