अंतर्राष्ट्रीय

इस देश के पूर्व पीएम ने पत्नी सहित कर ली ख़ुदकुशी, जानिए- क्यों उठाया ये खौफनाक कदम, कहानी सुनकर हिल जाएंगे!

Arun Mishra
14 Feb 2024 12:51 PM GMT
इस देश के पूर्व पीएम ने पत्नी सहित कर ली ख़ुदकुशी, जानिए- क्यों उठाया ये खौफनाक कदम, कहानी सुनकर हिल जाएंगे!
x
बताते हैं कि आखिरी समय तक दोनों ने हाथ थाम रखा था।

पूर्व डच प्रधान मंत्री ड्रीस वैन एग्ट और उनकी पत्नी यूजिनी वैन एग्ट-क्रेकेलबर्ग की 5 फरवरी को कानूनी युगल-इच्छामृत्यु द्वारा एक साथ मृत्यु हो गई। सात दशकों के इस जोड़े ने इस जीवन को उसी तरह छोड़ने का फैसला किया जैसे उन्होंने इसे शुरू किया था - हाथ में हाथ डालकर और एक साथ! वे दोनों 93 वर्ष के थे। "तत्काल परिवार के परामर्श से, हम घोषणा करते हैं कि हमारे संस्थापक और मानद अध्यक्ष ड्रीस वैन एग्ट का सोमवार, 5 फरवरी को उनके गृहनगर निजमेगेन में निधन हो गया। बताते हैं कि आखिरी समय तक दोनों ने हाथ थाम रखा था।

इसका एक मानवीय पहलू ये है कि ड्राइस अपनी पत्नी यूजीन से बहुत प्यार करते थे और प्राण त्यागते दौरान भी ड्राइस और यूजीन एक दूसरे का हाथ थामे रहे, कुछ साल पहले यूजीन ने बताया था कि ड्राइस आज भी उनको प्यार से 'माय गर्ल' कहकर पुकारते हैं।

दोनों लंबे समय से बीमार चल रहे थे

नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और उनकी पत्नी यूजीन दोनों लंबे समय से बीमार चल रहे थे यही नहीं वह काफी बूढे भी हो चले थे, यही वजह है कि उन्होंने इच्छा मृत्यु को मांगी।

70 साल एक दूसरे के साथ गुजारने के बाद मृत्यु को गले लगाया

नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और उनकी पत्नी यूजीन ने करीब 70 साल एक दूसरे के साथ गुजारने के बाद मृत्यु को गले लगा लिया है। दोनों की उम्र करीब 93-93 साल थी।

2019 में ब्रेन हेमरेज के बाद से बिल्कुल लाचार

ड्राइस वेन एग्त 1977 से 1982 के बीच नीदरलैंड के प्रधानमंत्री पद पर रहे वह क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी का हिस्सा थे ड्राइस 2019 में ब्रेन हेमरेज के बाद से बिल्कुल लाचार हो गए थे।

Next Story