राष्ट्रीय

बहरीन जेल में इमाम हुसैन का शोक मनाने पर पिटाई

Majid Khan
24 Sep 2017 8:15 AM GMT
बहरीन जेल में इमाम हुसैन का शोक मनाने पर पिटाई
x

बहरीन : बहरीन के क्रान्तिकारी गुटों ने हुसैनी प्रतीकों की रक्षा के वैध अधिकार पर बल देते हुए जनता से बहरैनी शासन के अतिक्रमण के ख़िलाफ़ डट जाने की अपील की। उधर बहरीन के मआमीर क्षेत्र के नागरिक आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा कर्मियों को मोहर्रम का बैनर हटाने से रोकने के लिए उनके सामने सीना तान कर खड़े हो गए।

आले ख़लीफ़ा के सुरक्षा कर्मियों ने इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं पर हमले में पुलिस के विशेष कुत्तों का इस्तेमाल किया और उन पर आंसू गैस के गोले फ़ायर किए, जिसमें बहुत से श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा। समाचार एजेंसी रसा के अनुसार, सेन्ट्रल जेल 'जौ' के अधिकारियों ने जेल में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शोक में किसी तरह के समारोह के आयोजन पर रोक लगाते हुए ऐसा करने वालों को दंडित करने की धमकी दी है।

शनिवार को आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा कर्मियों ने सेंट्रल जेल 'जौ' पर धावा बोला और उन क़ैदियों को मारा पीटा जो मोहर्रम के अवसर पर मानवता के शहीद इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे थे। अत्याचार के ख़िलाफ़ मानवता के शहीद इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के आशूरा आंदोलन से बहरीन का आले ख़लीफ़ा शासन इतना डरा हुआ है कि जेल में क़ैदियों को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मनाने पर यातना दे रहा है। बहरीन का आले ख़लीफ़ा शासन जेल में क़ैदियों को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मनाने से रोक रहा है।

Next Story