राष्ट्रीय

पाकिस्तान में जब किया नाचने से इंकार, तो कर डाला यह काम!

पाकिस्तान में जब किया नाचने से इंकार, तो कर डाला यह काम!
x
सुम्बुल के घर तीन लोग जबरदस्ती घुसे और उन्हें किडनैप करने की कोशिश करने लगे
पाकिस्तान की सिंगर और एक्ट्रेस सुम्बुल खान का उन्हीं के घर में मर्डर कर दिया गया। घटना की वजह बेहद चौकाने वाली है। यह घटना पाकिस्तान के मर्दन में हुई है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारी गई एक्ट्रेस ने एक प्राइवेट पार्टी में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद तीन लोगों ने उनके गोली मारकर घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि सुम्बुल को अमीरों की एक प्राइवेट पार्टी में डांस के लिए आॅफर किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने उस पार्टी में परफॉर्म करने से मना कर दिया। बस इसी बात से नाराज होकर आक्रोश में आए आरोपियों ने जबरदस्ती एक्ट्रेस को घर से ले जाने की कोशिश की। अभिनेत्री के तरफ से इसका विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सुम्बुल को एक या दो नहीं बल्कि 11 गोलियां मारीं गई थी।

इस सनसनीखेज मर्डर केस की खबर पाकिस्तानी अखबारों में छाई हुई है। खबरों के मुताबिक घटना शनिवार रात को मर्दन शहर की है। कुछ लोग इस एक्ट्रेस से एक प्राईवेट पार्टी में डांस कराना चाहते थे। इसके लिए कुछ दिनों से उनकी सुम्बुल से बातचीत भी चल रही थी, लेकिन एक्ट्रेस ने पार्टी में परफॉर्म करने से बार-बार इनकार ही किया था। इसी वजह से सुम्बुल के घर तीन लोग जबरदस्ती घुसे और उन्हें किडनैप करने की कोशिश करने लगे। बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

जांच के अनुसार सुम्बुल को मारने वाले आरोपियों में से एक का नाम नईम खटक है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो एक पूर्व पुलिस अफसर है। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।
Next Story