राष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने दिया इस्तीफ़ा

Arun Mishra
15 Feb 2018 5:42 AM GMT
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने दिया इस्तीफ़ा
x
File Photo
ज़ुमा की पार्टी एएनसी ने उन्हें पद छोड़ने या फिर गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को कहा था।
जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने बुधवार शाम देश के नाम टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में इस्तीफ़े का ऐलान किया।

इसके पहले ज़ुमा की पार्टी एएनसी ने उन्हें पद छोड़ने या फिर गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को कहा था। 75 वर्षीय ज़ुमा पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा था। उन्हें उपराष्ट्रपति सिरिल रामापोसा के लिए जगह खाली करने को कहा जा रहा था। उन्हें एएनसी का नया नेता चुना गया है। साल 2009 से सत्ता में रहे ज़ुमा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं।

इससे पहले दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा के करीबी गुप्ता परिवार के घर पर छापेमारी की। इन पर आरोप है कि इन्होंने जैकब ज़ुमा से संबंधों का फायदा उठाते हुए कई बड़े ठेके लिए, साथ ही कैबिनेट नियुक्तियों को भी प्रभावित किया। गुप्ता परिवार राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा का बेहद करीबी है। तकरीबन हथियारों से लैस दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने गुप्ता के घर को घेर रखा था।

Next Story