राष्ट्रीय

70 वर्षीय जज ने बनाए 50 महिलाओं के साथ संबंध- Facebook में किया पोस्ट

आनंद शुक्ल
20 Nov 2017 9:56 AM GMT
70 वर्षीय जज ने बनाए 50 महिलाओं के साथ संबंध- Facebook में किया पोस्ट
x
अमेरिका के ओहियो सुप्रीम कोर्ट के जज की एक फेसबुक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। 70 वर्षीय जज का दावा है कि उनके 50 खूबसूरत महिलाओं से संबंध रहे हैं। बिल ओ नील गर्वनर पद के लिए डेमोक्रेटिक कैंडिडेट भी हैं

वाशिंगटन: अमेरिका के ओहियो सुप्रीम कोर्ट के जज की एक फेसबुक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। 70 वर्षीय जज का दावा है कि उनके 50 खूबसूरत महिलाओं से संबंध रहे हैं। बिल ओ नील गर्वनर पद के लिए डेमोक्रेटिक कैंडिडेट भी हैं उनके इस पोस्ट से वोटर्स नाराज हो गए जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी। दरअसल नील ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि गवर्नर पद के उम्मीदवार के तौर मैं अपने विरोधियों का उनके ऊपर रिसर्च करने का समय कम कर देना चाहता हूं उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में करीब 50 महिलाओं से यौन संबंध रहे हैं।



70 साल के जज यही नहीं रूके अपने पोस्ट में दो महिलाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे लिखा, ''50 महिलाओं में निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक शामिल हैं।'' नील ने एक सिनेटर को अपना सच्चा और पहला प्यार बताया, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर नील ने माफी मांग ली। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्‍होंने विवादित पोस्‍ट को भी अपने फेसबुक पोस्‍ट से डिलीट कर दिया है। न्यायिक अधिकारी भी नील की इस खुलासे से काफी चकित हैं। उनके साथ काम कर रहे सहयोगीयों का कहना है कि नील का बयान महिलाओं का अपमान है। ज्ञात हो कि अमेरिका में हाल के दिनों में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। इनमें अमेरिका के कई ख्यातिप्राप्त बड़े नाम भी शामिल हैं।

Next Story