राष्ट्रीय

रूममेट के सिगरेट पीने से था परेशान, प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या

रूममेट के सिगरेट पीने से था परेशान, प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या
x

मॉस्को में धूम्रपान एक शख्स की 'दर्दनाक' मौत की वजह बन गया। रूस की राजधानी में रहने वाले एक शख्स को अपने रूम मेट का सिगरेट पीना इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में रूम मेट का प्राइवेट पार्ट काट डाला। 37 वर्षीय एडुअर्ड अजाइलोव मॉस्को के अपने फ्लैट में खून से लथपथ पड़े थे। उनका सिर, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। अजाइलोव के कान और बाएं हाथ की बीच की उंगली भी कटी हुई थी।


'मेट्रो' की खबर के अनुसार, 45 वर्षीय हमलावर का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसे अपने रूममेट का सिगरेट पीना पसंद नहीं था इसलिए उसने उसे मार दिया।

आरोपी ने बताया कि उसकी अपने रूममेट के साथ स्मोकिंग की आदत को लेकर कई बार बहस हुई थी लेकिन जब रूममेट ने घर में ही सिगरेट पीना शुरू कर दिया तो उसे बहुत गुस्सा आ गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित को 9 बार पेट में और 5 बार जांघों में चाकू भोंका गया। पीड़ित को कुल 40 बार चाकू से गोदा गया। आरोपी को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और अब उम्रकैद हो सकती है।

Next Story