राष्ट्रीय

वॉशिंगटन : पाकिस्तान दूतावास के बाहर मुहाजिर समुदाय का प्रदर्शन, देखें वीडियो

Arun Mishra
24 Dec 2017 6:20 AM GMT
वॉशिंगटन : पाकिस्तान दूतावास के बाहर मुहाजिर समुदाय का प्रदर्शन, देखें वीडियो
x
दूसरी तरफ पीओके के गिलगिट बाल्टिस्तान में पाकिस्तान के टैक्स पॉलिसी का लगातार विरोध जारी है..
वॉशिंगटन : अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर मुहाजिर समुदाय और मुताहिदा कौमी मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्सन किया है। साथ ही लोगों ने व्हाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मानवाधिकार उल्लंघन मामले में ट्रंप से दखल की मांग की है।

मानवाधिकार उल्लंघन मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुहाजिर समुदाय के लोगों ने दखल की मांग की। मुहाजिर समुदाय ने पाकिस्तान में उनके साथ दुर्व्यवहार का दावा किया।

वहीं, दूसरी तरफ पीओके के गिलगिट बाल्टिस्तान में पाकिस्तान के टैक्स पॉलिसी का लगातार विरोध जारी है. आज लोगों ने बंद कर अपना विरोध जताया।

देखें वीडियो -


Next Story