- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
सऊदी अरब ने इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है. सेंसरशिप को लेकर अकसर आलोचना झेलने वाले सऊदी अरब में अब लोग स्काइप और व्हाट्सऐप से कॉल कर पायेंगे. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार से वॉयस और वीडियो कॉलिंग ऐप्स पर से प्रतिबंध हटा लिया जाएगा. कई जानकार इसे अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता कम करने के लिए उठाये जा रहे कदमों का हिस्सा मानते हैं.
सऊदी अरब के संचार और तकनीक मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "वीओआईपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) की सुविधा मिलने से ऑपरेशनल लागत में कमी आयेगी और डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा." इससे एक दिन पहले ही कतर के टीवी नेटवर्क अल जजीरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्पैटचैट की आलोचना की क्योंकि उसने सऊदी अधिकारियों के कहने पर अपने ऐप से अल जजीरा को हटा दिया है. सऊदी अरब अल जजीरा पर चरमपंथियों का मुखपत्र होने का आरोप लगाता है जिसे कतर का टीवी नेटवर्क खारिज करता है.
सऊदी अरब के साथ साथ संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और बहरीन ने कतर से अपने राजनयिक रिश्ते तोड़ रखे हैं. संबंधों की बहाली के लिए इन देशों ने कतर के सामने जो शर्तें रखीं हैं उनमें अल जजीरा को बंद करना भी शामिल है. हालांकि कतर ऐसी मांगों को खारिज करता है. सऊदी सरकार के बयान में कहा गया है, "नुकसानदायक और दुष्प्रचार फैलाने वाले चैनल अल जजीरा को हटाने के बारे में स्नैपचैट से सहयोग को मीडिया की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए."
एक बड़ी युवा आबादी वाला सऊदी अरब दुनिया में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा सोशल मीडिया उपयोग करने वाले देशों में शामिल है. लेकिन सोशल मीडिया के लिए विशेष कोड होने की वजह से वहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित ही है. सऊदी अरब में आधे से ज्यादा लोगों की उम्र 25 साल से कम है और उनमें से ज्यादातर अपना समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं.