राष्ट्रीय

म्‍यांमार नेता आंग सान सू के घर पर पेट्रोल बम से हमला, लगी आग

Vikas Kumar
1 Feb 2018 1:52 PM GMT
म्‍यांमार नेता आंग सान सू के घर पर पेट्रोल बम से हमला, लगी आग
x
म्यांमार में लोकतंत्र का झंडा बुलंद करने वाली आंग सान सू ची के यंगून में स्थित झील किनारे बने घर पर गुरुवार को किसी ने पेट्रोल बम से हमला किया है।

म्‍यांमार : म्यांमार में लोकतंत्र का झंडा बुलंद करने वाली आंग सान सू ची के यंगून में स्थित झील किनारे बने घर पर गुरुवार को किसी ने पेट्रोल बम से हमला किया है। हमले के समय आंग सान सू ची आवास पर नहीं थीं। सरकारी प्रवक्ता ज़ॉ ह्ते द्वारा ये जानकारी दी गई।

पेट्रोल बम हमले से उनके आवास में आग लग गई जिससे थोड़ा नुकसान हुआ है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। सू की इस समय राजधानी नेपीता में हैं जहां उन्हें सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर संसद को संबोधित करना है।

ज़ॉ ह्ते ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर संभावित हमलावर का हुलिया बयान करते हुए लिखा कि उसकी उम्र लगभग 40 साल थी और उसके बाल काले थे।

बता दें सू ची इस विला में म्यांमार में सैन्य शासन के दौरान लगभग 15 सालों तक कैद रहीं। उन्हें 2010 में रिहा किया गया था। 2015 में सू ची की पार्टी 'नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेटिक पार्टी' को भारी जीत मिली थी और पहली बार म्यांमार में लोकतांत्रिक सरकार बनी थी।

Next Story