राष्ट्रीय

फिलीपींस के राष्ट्रपति का ऐलान, महिला विद्रोहियों के गुप्तांग में गोली मारो

फिलीपींस के राष्ट्रपति का ऐलान,  महिला विद्रोहियों के गुप्तांग में गोली मारो
x
बीजिंग
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते फिर से अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुतर्ते ने कहा कि देश की सेना के जवानों को विद्रोही महिलाओं के गुप्तांग में गोली मारनी चाहिए।

वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सात फरवरी को रॉड्रिगो दुतर्ते ने पूर्व साम्यवादी विद्रोहियों को संबोधित किया था। उसमें सेना के जवानों का जिक्र करते हुए उन्होंने विद्रोही महिलाओं को निशाने पर लिया। दुतर्ते ने कहा, 'जवानों से कहो कि विद्रोही महिलाओं को मारे नहीं, बल्कि उनके गुप्तांग में गोली मार दें।'

दुतर्ते यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि बिना गुप्तांग के विद्रोही महिलाएं किसी काम की नहीं रहेगी। राष्ट्रपति के जनसंपर्क कार्यालय ने भी यह रिपोर्ट छापी थी। उन्होंने गुप्तांग की जगह डैश लगा दिया था।
सत्ता में आने के बाद से दुतर्ते ने ड्रग्स लेने वाले और बेचने वाले लोगों को निशाने पर लिया हुआ है। इसी बीच वह कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विद्रोही महिलाओं का बलात्कार करने की भी सलाह दी थी।
Next Story