राष्ट्रीय

हादसा : रुसी पैसेंजर विमान मास्को में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 71 मुसाफिरों के मारे जाने की आशंका

Arun Mishra
11 Feb 2018 1:05 PM GMT
हादसा : रुसी पैसेंजर विमान मास्को में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 71 मुसाफिरों के मारे जाने की आशंका
x
File Photo
मीडिया के अनुसार, 71 यात्रियों को ले जा रहे सारातोव एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया

मास्को : रूस की राजधानी मास्को में रविवार को एक भीषण विमान हादसे की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 71 यात्रियों को ले जा रहे सारातोव एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में सवार 71 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट की मानें तो विमान में 65 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।


इमरजेंसी सेवाओं के सूत्रों का कहन है कि ये प्लेन क्रैश हो गया है और इस विमान में सवार किसी भी शख्स के बचे होने की कोई उम्मीद नहीं के बराबर है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये विमान मास्को के करीब आरगुनो गांव में गिरा है।


Next Story