राष्ट्रीय

सऊदी अरब के शहजादे की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

Vikas Kumar
6 Nov 2017 8:41 AM GMT
सऊदी अरब के शहजादे की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत
x
सऊदी अरब के असीर प्रांत के उप गवर्नर और पूर्व वली अहद (क्राउन प्रिंस) के बेटे शहजादे मंसूर बिन मकरान की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई...

काहिरा : सऊदी अरब के असीर प्रांत के उप गवर्नर और पूर्व वली अहद (क्राउन प्रिंस) के बेटे शहजादे मंसूर बिन मकरान की सोमवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

सऊदी अरब के समाचार एजेंसी के मुताबिक, जिस समय ये हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस समय शहजादे के साथ कई अन्य अधिकारियों को ले जाया जा रहा था। बताय जा रहा है यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की यमन से लगने वाली दक्षिणी सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

एजेंसी की खबर के मुताबिक, समाचार चैनल अल-इखबरिया ने शहजादे मंसूर बिन मोकरेन की मौत की घोषणा की है। अभी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह या हेलीकॉप्टर पर सवार अन्य अधिकारियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है दुर्घटना की खबर ऐसे समय में आई है जब सऊदी अरब ने प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़ी फेरबदल की है। शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने सत्ता पर पकड़ मजबूत की है। दर्जनों शहजादों, मंत्रियों तथा करोड़पति उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:

भ्रष्टाचार के आरोप में 11 प्रिंस गिरफ्तार, सऊदी अरब के वरिष्ठ शहजादे बर्खास्त

इजराइल से सम्बन्ध बढ़ाना सऊदी अरब की मजबूरी

सऊदी अरब रुक गया क़तर पर हमला करते करते?

Next Story