राष्ट्रीय

प्रसिद्ध वकील व मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मां जहांगीर का निधन

Arun Mishra
11 Feb 2018 12:32 PM GMT
प्रसिद्ध वकील व मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मां जहांगीर का निधन
x
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध वकील अस्मां जहांगीर का निधन हो गया है।
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध वकील अस्मां जहांगीर का निधन हो गया है। उन्हें रविवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ा था। जहांगीर का जन्म 1952 को लाहौर में हुआ था। पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल करने वाली अस्मां पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष थी।
उन्होंने पाकिस्तान की जियाउल हक़ तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। इसके अलावा अस्मां यूनाइटेड नेशन्स के लिए बतौर ह्यूमन राइट्स जर्नलिस्ट्स काम करती थी। वो अक्सर सुप्रीम कोर्ट के गलत फैसलों की भी आलोचना करती रहती थीं। अस्मां को दुनिया भर के तमाम मंचों पर बोलने के लिए बुलाया जाता था। पाकिस्तान में वो उन गिनी-चुनी आवाज़ों में से एक थीं जो खुले तौर पर सैन्य शासन और सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती थीं।
मौत की खबर आने के बाद से ही मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं, सियासी शख्सियात और वकीलों की तरफ से शोक संदेश आने लगे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन, प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ समेत अन्य नेताओं और पार्टियों ने उनके इंतेकाल पर गहरा दुख जताया है।
Next Story