- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
तो इस तरह भारत लेगा शहीदों की शहादत का बदला,सुषमा स्वराज ने दिया ये बयान
Alok Mishra
1 Jan 2018 10:49 AM GMT
x
So this way India will take revenge of martyrdom martyrdom, given by Sushma Swaraj
नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पहली बार भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज को लेकर बयान दिया। पार्लियामेंट्री पैनल की मीटिंग के दौरान सुषमा ने कहा कि जबतक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंक फैलाना और सैनिकों पर फायरिंग करना बंद नहीं करता, तब तक दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज की कोई संभावना नहीं है। मीटिंग में विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर और विदेश सचिव एस जयशंकर भी शामिल थे।
न्यूट्रल वेन्यू (भारत-पाकिस्तान के अलावा किसी देश में) में सीरीज रखने के एक सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा जबतक पाकिस्तान आतंकियों का खात्मा और सीमापार से गोलीबारी बंद नहीं करता है तब तक एेसी किसी सीरीज की संभावना नहीं है। उन्होंने साफ किया कि क्रिकेट और आतंक साथ-साथ नहीं चल सकते।
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी सीरीज 2012-13 के दौरान खेली गई थी। भारत में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था।
मीटिंग में विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के राजदूत के साथ अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया। स्वराज ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के सामने 70 साल की उम्र से ज्यादा के कैदियों या महिलाओं या दिमागी रूप से बीमार लोगों को मानवीय आधार पर छोड़ने का प्रस्ताव रखा है।
मीटिंग में मौजूद एक मेंबर के मुताबिक, मीटिंग का एजेंडा 'रिलेशनशिप विद द नेबरहुड' (पड़ोसी के साथ रिश्ता) रखा गया था।
बता दें कि इस साल पाकिस्तान ने करीब 800 बार सीजफायर नियम तोड़ा है। आए दिन सीमापार से गोलीबारी और सीजफायर उल्लंघन की खबरें आती रहती हैं। बीते दिनों पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की मां और बहन से बदसलूकी के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ा है।
Next Story