राष्ट्रीय

श्रीलंका नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Ekta singh
21 Oct 2017 7:25 AM GMT
श्रीलंका नौसेना ने सात  भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
x
अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में श्रीलंकाई नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को नौका से हिरासत में ले लिया था. वे डेल्‍फ्ट आईलैंड के नजदीक मछली पकड़ रहे थे.

तमिलनाडु के चार मछुआरों को अपने इलाके में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आज सुबह यहां के पामबन से सात मछुआरे देसी नौका में सवार हो समुद्र में निकले थे .पकड़ेंगे मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्‍वरम के रहने वाले थे.

उन्होंने बताया कि मछुआरों को श्रीलंका में तलईमन्नार में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और उनकी नौका भी जब्त कर ली गयी. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में श्रीलंकाई नौसेना ने पांच भारतीय मछुआरों को नौका से हिरासत में ले लिया था. वे डेल्‍फ्ट आईलैंड के नजदीक मछली पकड़ रहे थे.

भारतीय मछुआरे के श्रीलंका नौसेना द्वारा गिरफ्तार करने के मामले हमेसा सेआते रहते हैं. मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई क्षेत्र के करीब से गुजरते हैं और उन्हेंक उनकी नौकाओं के साथ हिरासत में ले लिया जाता. हालांकि, पूछताछ करने के बाद उनहें छोड़ दिया जाता है.

Next Story