राष्ट्रीय

नाइजीरिया के भीड़भाड़ वाले इलाके में भीषण आत्मघाती हमला, 22 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Vikas Kumar
17 Feb 2018 12:28 PM GMT
नाइजीरिया के भीड़भाड़ वाले इलाके में भीषण आत्मघाती हमला, 22 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
x
नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली : नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण आत्मघाती हमला हुआ है। तीन आत्मघाती हमलावारों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

इस हमले में सैकड़ों लोग घायल हो गए है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना कोंडुगा शहर के बाहरी इलाके कासुवार कीफी में तब हुई, जब तीनों आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'तीनों आत्मघाती हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में खुद को एक साथ उड़ा लिया।' फिलहाल किसी भी संगठन ने अबतक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि बोर्नो स्टेट से पुलिस और सेना का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Next Story