राष्ट्रीय

वैश्विक उद्यमिता को लेकर काफी संतुष्ट है ट्रंप, पीएम मोदी को किया फोन

आनंद शुक्ल
2 Dec 2017 11:13 AM GMT
वैश्विक उद्यमिता को लेकर काफी संतुष्ट है ट्रंप, पीएम मोदी को किया फोन
x
तीन दिवसीय सम्मेलन भारत और अमेरिका की भागीदारी में किया गया था। इसमें अमेरिकी दल का नेतृत्व ट्रंप की पुत्री और उनकी आधिकारिक सलाहकार इवांका ट्रंप ने किया। ह्वाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने कल कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी से कल फोन पर बात की।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है और दोनों नेताओं ने हैदाराबाद में हाल में हुए वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीइएस) पर संतोष जताया। यह जानकारी आज यहां ह्वाइट हाउस की एक विज्ञप्ति में दी गयी।

यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत और अमेरिका की भागीदारी में किया गया था। इसमें अमेरिकी दल का नेतृत्व ट्रंप की पुत्री और उनकी आधिकारिक सलाहकार इवांका ट्रंप ने किया। ह्वाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने कल कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी से कल फोन पर बात की। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने हाल में आयोजित जीइएस पर संतोष जताया। इसमें पूरी दुनिया के उद्यमी और निवेशक शामिल हुए। इसमें कोलंबिया जिला और प्यूर्टो रिको समेत अमेरिका के 38 राज्यों के उद्यमी भी थे।
इस बार के सम्मेलन के केंद्रीय विषय थे कि महिलाओं को महिला उद्यमियों की मदद के लिए क्या किया जाए और विश्व भर में आर्थिक गति को कैसे बढाया जाए। इवांका ट्रंप के आगमन और उनके भाषण की काफी चर्चा हुई। उन्होंने जीईएस को भारत और अमेरिका की दोस्ती का प्रमाण बताया था। उन्होंने कहा कि, 'शिखर सम्मेलन की थीम पहली बार 'वुमन फर्स्ट एंड प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल' है, जो प्रशासन की उस सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो ही उनका समुदाय एवं देश कामयाब होगा।'

Next Story