राष्ट्रीय

पाकिस्तान : इस्‍लामाबाद में भारतीय उच्‍चायोग के दो अधिकारी रहस्यमय तरीके से गायब

Arun Mishra
15 Jun 2020 6:45 AM GMT
पाकिस्तान : इस्‍लामाबाद में भारतीय उच्‍चायोग के दो अधिकारी रहस्यमय तरीके से गायब
x
सोमवार सुबह से दोनों अधिकारियों की कोई खबर नहीं है। लापता हुए दोनों अधिकारी ऑफिशियल ड्यूटी पर थे।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में भारतीय उच्चायोग में काम वाले दो भारतीय अधिकारी गायब हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह से दोनों अधिकारियों की कोई खबर नहीं है। लापता हुए दोनों अधिकारी ऑफिशियल ड्यूटी पर थे।

दोनों अधिकारियों के लापता होने के बाद ही भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के अधिकारियों को इसकी सूचना दे और मामले को गंभीरता से उठाया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को भारत में जासूसी करते हुए रंगे हाथों पकड़कर डिपोर्ट किया गया था।

त्रों के मुताबिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो ड्राइवर ड्यूटी पर बाहर गए थे, लेकिन वे अपने निश्चित स्थान तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं उनका अपहरण तो नहीं कर लिया गया है। दोनों ही ड्राइवरों की तलाश की जा रही है। भारत ने पाकिस्तान सरकार को इन ड्राइवरों के लापता होने की सूचना दे दी है।

भारतीय राजनयिकों और दूसरे स्टाफ के लिए हालात मुश्किल

पाकिस्‍तानी जासूसों की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में काम कर रहे भारतीय राजनयिकों और दूसरे स्टाफ के लिए हालात मुश्किल और खतरनाक होने की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच भारत की कोशिश है कि वहां काम कर रहे भारतीयों के लिए कोई परेशानी खड़ी न हो। माना जा रहा है कि अपने अधिकारियों के पकड़े जाने से बौखलाया पाक अब वहां काम कर रहे भारतीयों को फंसाने की फिराक में है। दोनों अधिकारियों के लापता होने से यह आशंका और ज्‍यादा बढ़ गई है। भारत के उच्चायोग के लिए सामान्य तरीके से काम करना दूभर होता जा रहा है। भारतीय राजनयिकों का छिप-छिपकर पीछा किया जा रहा है और उन पर नजर रखी जा रही है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के पास शिकायत दर्ज कराई है।

समझौतों का उल्लंघन कर रहा पाक

सरकार ने पाकिस्तान को नोट लिखा है और उसे चेतावनी दी है कि उसका यह व्यवहार विएना कन्वेन्शन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशन्स, 1961 और बाइलेटरल 1992 कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है जो दोनों देशों ने राजनयिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए साइन किए थे। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि भारतीय उच्चायोग और उसके स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें विएना कन्वेन्शन के मुताबिक काम जारी रखने की इजाजत दी जाए।

सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भारतीय अधिकारी को गायब करने में पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI का हाथ हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI को दोनों गायब अधिकारियों के बारे में पूरी जानकारी हो सकती है।

बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय डिप्लोमैट गौरव अहलूवालिया को जानबूझकर परेशान करने का प्रयास भी किया गया था। ISI ने गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर कारों और बाइकों पर बड़ी संख्या में लोगों को जमा किया हुआ था, जिनमें से कई लोगों ने घर से निकलते ही उनका पीछा भी किया था।

Next Story