- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अमरीका ने इंडोनेशियाई सेना प्रमुख को पहले बुलाया फिर पाबन्दी लगायी
अमरीकी सेना प्रमुख ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष को वाशिंगटन यात्रा के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन इंडोनेशियाई सेना प्रमुख को अमरीका में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इंडोनेशिया के सेना प्रमुख जनरल गेटोट नूरमानटयो शनिवार को जकार्ता से वाशिंगटन के लिए अपने विशेष विमान द्वारा उड़ान भरने ही वाले थे कि अंतिम क्षणों में उन्हें इस ख़बर ने हैरत में डाल दिया कि उनके और उनकी पत्नी के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हालांकि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित अमरीकी दूतावास ने इस देश के सेना प्रमुख जनरल नूरमानटयो से इस घटना के लिए माफ़ी मांग ली है। इंडोनेशियाई सैन्य प्रमुख अपने अमरीकी समकक्ष जनरल जोसेफ़ डनफ़ोर्ड के निमंत्रण पर वाशिंगटन में आयोजित होने वाले एक रक्षा सम्मेलन में भाग लेने अमरीका जा रहे थे।
इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मरसूदी ने कहा है कि अमरीकी विदेश मंत्रालय और दूतावास से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सोमवार को इंडोनेशियाई विदेश मंत्रालय में अमरीका के उप राजदूत को तलब किया गया। हालांकि इससे पहले रविवार को जकार्ता में स्थित अमरीकी दूतावास ने माफ़ी मांगते हुए एक बयान जारी किया था। इससे पहले भी अमरीकी अधिकारी दुनिया भर के कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों का इस प्रकार अपमान कर चुके हैं।