जम्मू कश्मीर

Jammu & Kashmir : उरी सेक्टर के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

Arun Mishra
15 Nov 2023 12:18 PM GMT
Jammu & Kashmir : उरी सेक्टर के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर
x
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आंतकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की।

Jammu & Kashmir : उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार यानी 15 नवंबर को उरी सेक्टर के LOC पर कुछ आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय सेना के साथ उनकी मुठभेड़ हुई जिसमें सेना ने 2 आंतकियों को मार गिराया है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आंतकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। मगर सेना को उनके हलचल की जानकारी मिल गई। इसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुआ जिसमें दो आंतकी मारे गए हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादियों ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की हो। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी आतंकियों ने उरी सेक्टर के LOC पर घुसपैठ करने की कोशिश की थी। उस समय भी भारतीय सेना ने आतंकियों के इरादे पर पानी फेरा था। अक्टूबर में भी सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। इसके अलावा 2 AK सीरीज की राइफल औ 4 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया था।

Next Story