Archived

जम्मू कश्मीर: LOC के 300 मीटर अंदर तक पहुंचा पाक आर्मी का हैलीकॉप्‍टर, भारतीय सेना अलर्ट

Vikas Kumar
21 Feb 2018 1:52 PM GMT
जम्मू कश्मीर: LOC के 300 मीटर अंदर तक पहुंचा पाक आर्मी का हैलीकॉप्‍टर, भारतीय सेना अलर्ट
x
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज बुधवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर नियमों को तोड़ते हुए नियंत्रण रेखा के 300 मीटर अंदर तक आ गया

जम्मू कश्मीर : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज बुधवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर नियमों को तोड़ते हुए नियंत्रण रेखा के 300 मीटर अंदर तक आ गया था। हालांकि इस दौरान फायरिंग या ऐसा कोई एक्शन नहीं लिया गया।

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर नियंत्रण रेखा के 300 मीटर अंदर तक करीब आने के बाद वापस लौट गया। पाकिस्तानी सेना का यह हेलीकॉप्टर MI-17 था।

आपको बता दें यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। नियमों के मुताबिक, कोई भी देश नियंत्रण रेखा के आसपास इस तरह की गतिविधि नहीं कर सकता है। पाकिस्तान की यह कोशिश अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

फिक्स विंग एयरक्राफ्ट के लिए ये दायरा 10 किलोमीटर का है। हालांकि पाकिस्तान आर्मी की ओर से अभी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Next Story