Archived

LIVE झारखंड निकाय चुनाव: अब तक 30 में से 18 सीटों पर BJP-आजसू ने लहराया परचम, देखें रिजल्ट

Vikas Kumar
20 April 2018 8:32 AM GMT
LIVE झारखंड निकाय चुनाव: अब तक 30 में से 18 सीटों पर BJP-आजसू ने लहराया परचम, देखें रिजल्ट
x
झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक 30 निकायों के परिणाम सामने आए हैं। जिनमें भाजपा और आजसू को 18 सीटों पर जीत मिली है।

रांची : झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी आजसू का परचम लहराया है। अब तक 30 निकायों के परिणाम सामने आए हैं। जिनमें भाजपा और आजसू को 18 सीटों पर जीत मिली है।

वहीं कई सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है। खबर है की भाजपा को कई इलाकों में जीत या बढ़त मिल रही है। खासतौर पर शहरी इलाकों में। अभी तक आए नतीजों में 18 सीटों पर भाजपा-आजसू का कब्‍जा है। वहीं, चार सीटों पर भाजपा को बढ़त है। कांग्रेस ने पांच, झामुमो ने तीन सीटें जीती हैं। निर्दलीय प्रत्‍याशी ने दो सीटें जीतीं हैं। झाविमो और राजद के खाते में एक-एक सीट है।

देखें झारखंड नगर निकाय चुनाव का पूरा रिजल्ट, जानें कौन कहां से जीता

राजमहल नगर पंचायत : झामुमो प्रत्याशी केताउद्दीन शेख अध्यक्ष पद पर विजयी। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पार्थ दत्ता ने जीत दर्ज की।

छतरपुर नगर पंचायत : अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष जेएमएम ने जीता।

हुसैनाबाद नगर पंचायत : अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष का पद आरजेडी ने जीता।

दुमका नगर परिषद : अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता झा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विनोद लाल जीते।

मधुपुर नगर परिषद : अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर झामुमो ने कब्जा जमाया है।

कपाली नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी की जीत। उपाध्‍यक्ष पद पर चुनाव रद हो गया है।

फुसरो नगर परिषद : कांग्रेस ने अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल की।

आदित्‍यपुर नगर निगम : भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीता।

बोकारो : फुसरो नगर परिषद मे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा।

चाकुलिया : नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के विजेता भाजपा से संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से मोनू लोधा ने दर्ज कराई जीत।

चतरा : अध्यक्ष पद पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर जेवीएम की जीत।

कोडरमा : डोमचांच नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आजसू उम्मीदवार राजकुमार मेहता जीते।

लोहरदगा नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस की अनुपमा भगत ने भाजपा की मनोरमा एक्‍का को हराया।

गुमला नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस के दीप नारायण उरांव और उपाध्‍यक्ष पद झामुमो के कलीम जीते।

सिमडेगा नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी पुष्‍पा कुल्‍लू से जीतीं।

गुमला : वार्ड 1- एलेन कुमुद बाड़ा, वार्ड 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, वार्ड 4- कृष्णा राम, वार्ड 5- सीता देवी और वार्ड 6- सुषमा कुजूर की जीत।

जामताड़ा मिहिजाम नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर बीजेपी के कमल गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की शांति देवी की जीत।

रांची नगर निगम : अध्यक्ष पद के लिए जेएमएम प्रत्याशी वर्षा, बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान मेयर आशा लकड़ा से आगे है।

लातेहार : वार्ड नंबर-6 से रूबी देवी, सिमडेगा वार्ड नंबर-4 में शशि गुड़िया, हजारीबाग वार्ड नं.-2 में साजिदा खातून, चतरा नगर पार्षद वार्ड-16 में गुड्डू कुमार सोनी, पाकुड़ वार्ड नं.-6 से अरूण सरदार, लातेहार नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 से जीतेन्द्र पाठक, सिमडेगा नगर परिषद- वार्ड नंबर 2 से विभूतिनाथ की जीत।

लातेहार नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी सीतामणि जीतीं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय नवीन कुमार सिन्हा की जीत।

गोड्डा : अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र मंडल जीते। उपाध्यक्ष पद के लिए जेवीएम प्रत्याशी बेनु चौबे की जीत की खबर।

चाईबासा : अध्यक्ष पद पर जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर 2000 वोट से और उपाध्यक्ष पद पर जेएमएम के डोमा मिंज 1200 वोट से आगे. गुमला में अध्यक्ष पद के लिए जेएमएम उम्मीदवार अनिल एडवर्ड पन्ना आगे।

धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डब्लू बाउरी को जीत. बोकारो में फुसरो नगर परिषद वार्ड नंबर 22 पर भरत वर्मा को जीत।

गिरिडीह नगर निगम : भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीता।

पाकुड़ नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा की उम्‍मीदवार सम्‍पा साह ने जेएमएम के प्रवीण सिंह को हरा दिया है।

खूंटी नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा के अर्जुन पाहन जीते, उपाध्‍यक्ष का भी पद भी बीजेपी ने जीता।

आपको बता दें झारखंड में पांच नगर निगम सहित 34 निकायों में हुए मतदान की गणना आज हो रही है। इस चुनाव में खास बात ये है कि पहली बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार हुए हैं। बीजेपी, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और अन्य सभी पार्टियों ने मेयर और उप महापौर पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस लिहाज से यह चुनाव राज्य की सियासत के लिए काफी अहम हो गए हैं।

Next Story