Archived

झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE : इन सीटों पर कांग्रेस ने जीता अध्‍यक्ष का पद

Vikas Kumar
20 April 2018 6:51 AM GMT
झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE : इन सीटों पर कांग्रेस ने जीता अध्‍यक्ष का पद
x
झारखंड में पांच नगर निगम सहित 34 निकायों में हुए मतदान की गणना आज हो रही है। शुरुआती रुझानों के हिसाब से कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

रांची : झारखंड में पांच नगर निगम सहित 34 निकायों में हुए मतदान की गणना आज हो रही है। मतगणना के लिए 28 केंद्र बनाए गये हैं और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं। शुरुआती रुझानों के हिसाब से कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

नगर निगम के लिए 16 अप्रैल को मतदान हुआ था। 16 अप्रैल को 5 नगर निगम, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए थे। रांची नगर निगम में 49.3 फीसद वोटिंग हुई थी। झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। कुछ सीटों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।

अभी तक आए नतीजों के मुताबिक लोहरदगा नगर परिषद, गुमला नगर परिषद और सिमडेगा नगर परिषद से कांग्रेस ने अध्यक्ष का पद जीता। वहीं जामताड़ा मिहिजाम नगर परिषद, लातेहार नगर पंचायत, धनबाद, पाकुड़ नगर परिषद, खूंटी नगर पंचायत और गिरिडीह नगर निगम से भाजपा ने अध्यक्ष का पद जीता। देखें झारखंड नगर निकाय चुनाव का पूरा रिजल्ट।

लोहरदगा नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस की अनुपमा भगत ने भाजपा की मनोरमा एक्‍का को हराया।

गुमला नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस के दीप नारायण उरांव और उपाध्‍यक्ष पद झामुमो के कलीम जीते।

सिमडेगा नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी पुष्‍पा कुल्‍लू से जीतीं।

गुमला : वार्ड 1- एलेन कुमुद बाड़ा, वार्ड 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, वार्ड 4- कृष्णा राम, वार्ड 5- सीता देवी और वार्ड 6- सुषमा कुजूर की जीत।

जामताड़ा मिहिजाम नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर बीजेपी के कमल गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की शांति देवी की जीत।

रांची नगर निगम : अध्यक्ष पद के लिए जेएमएम प्रत्याशी वर्षा, बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान मेयर आशा लकड़ा से आगे है।

लातेहार : वार्ड नंबर-6 से रूबी देवी, सिमडेगा वार्ड नंबर-4 में शशि गुड़िया, हजारीबाग वार्ड नं.-2 में साजिदा खातून, चतरा नगर पार्षद वार्ड-16 में गुड्डू कुमार सोनी, पाकुड़ वार्ड नं.-6 से अरूण सरदार, लातेहार नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 से जीतेन्द्र पाठक, सिमडेगा नगर परिषद- वार्ड नंबर 2 से विभूतिनाथ की जीत।

लातेहार नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी सीतामणि जीतीं।

गोड्डा : अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र मंडल जीते। उपाध्यक्ष पद के लिए जेवीएम प्रत्याशी बेनु चौबे की जीत की खबर

चाईबासा : अध्यक्ष पद पर जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर 2000 वोट से और उपाध्यक्ष पद पर जेएमएम के डोमा मिंज 1200 वोट से आगे. गुमला में अध्यक्ष पद के लिए जेएमएम उम्मीदवार अनिल एडवर्ड पन्ना आगे।

धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डब्लू बाउरी को जीत. बोकारो में फुसरो नगर परिषद वार्ड नंबर 22 पर भरत वर्मा को जीत।

गिरिडीह नगर निगम : भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीता।

पाकुड़ नगर परिषद : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा की उम्‍मीदवार सम्‍पा साह ने जेएमएम के प्रवीण सिंह को हरा दिया है।

खूंटी नगर पंचायत : अध्‍यक्ष पद पर भाजपा के अर्जुन पाहन जीते, उपाध्‍यक्ष का भी पद भी बीजेपी ने जीता।

इस चुनाव में खास बात ये है कि पहली बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार हुए हैं। बीजेपी, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और अन्य सभी पार्टियों ने मेयर और उप महापौर पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस लिहाज से यह चुनाव राज्य की सियासत के लिए काफी अहम हो गए हैं। इनके नतीजे एक तरह से मौजूदा बीजेपी सरकार के कामकाज पर भी मुहर होंगे।

Next Story