- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
गौरी लंकेश हत्या : SIT ने मुख्य संदिग्धों के जारी किए स्केच
Arun Mishra
14 Oct 2017 6:44 AM GMT
x
Gauri Lankesh murder case: SIT releases sketches
नई दिल्ली : बेंगलुरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के पीछे शामिल संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। पुलिस महानिरीक्षक बी के सिंह की अगुवाई बनी एसआईटी ने आज लंकेश की हत्या में शामिल दो मुख्य संदिग्धों का स्केच जारी करते हुए लोगों से मदद की अपील की है। एसआईटी ने हत्यारों के सीसीटीवी फुटेज को भी जारी किया है। एसआईटी ने कहा मामले में शामिल दो मुख्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।
दो संदिग्धों के तीन स्केच जारी किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, 'हत्या मामले में दो संदिग्धों के स्केच जारी किए गए हैं। स्केच इसलिए समान लग रहे हैं क्योंकि अलग-अगल चश्मदीदों के आधार पर दो आर्टिस्ट्स ने इन्हें तैयार किया है।' सिंह ने कहा, 'अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि गौरी लंकेश और एम एम कलबुर्गी की हत्या में एक ही हथियार का इस्तेमाल किया गया।'
उन्होंने कहा कि इस मामले में 200-250 लोगों से पूछताछ की गई। सिंह ने कहा कि शक्ल के आधार पर किसी संदिग्ध के धार्मिक पहचान को तय नहीं किया जा सकता क्योंकि यह जांच को गुमराह कर सकता है।
We have investigated 200-250 people in connection with the case: Police SIT #GauriLankesh pic.twitter.com/In2zvh4Mgv
— ANI (@ANI) October 14, 2017
सिंह ने इस मामले में सनातन संस्था की भूमिका को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, 'सनातन संस्था के बारे में मीडिया ने खबर फैलाई है। हमारी तरफ से अभी तक इस मामले में किसी संस्था के हाथ होने की खबर नहीं है।' एसआईटी ने कहा कि दोनों संदिग्ध स्थानीय निवासी है और चश्मदीदों के आधार पर इनके स्केच को तैयार किया गया है।
लोकप्रिय कन्नड़ साप्ताहिक पत्रिका 'लंकेश पत्रिके' की संपादक गौरी लंकेश (55) की मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। लंकेश की हत्या के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था, जिसने हत्यारों का पता लगाने के लिए गुरुवार को जनता से जानकारी मांगी थी।
Next Story