Archived

कर्नाटक की मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका राधा विश्वनाथन का निधन

Vikas Kumar
4 Jan 2018 7:48 AM GMT
कर्नाटक की मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका राधा विश्वनाथन का निधन
x
कर्नाटक के शास्त्रीय संगीत की गायिका राधा विश्वनाथन का निधन हो गया। वह भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत एम एस सुब्बुलक्ष्मी की बेटी थीं।

बेंगलुरु : कर्नाटक के शास्त्रीय संगीत की गायिका राधा विश्वनाथन का निधन हो गया। वह भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत एम एस सुब्बुलक्ष्मी की बेटी थीं। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि 83 वर्षीय विश्वनाथन ने मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है राधा विश्वनाथन को सांस लेने में दिक्कत के बाद यहां फोर्टिस अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था और उनका मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली।

राधा विश्वनाथन के परिवार में उनके बेटे वी चंद्रशेखर और श्रीनिवासन तथा बेटी सुभालक्ष्मी हैं। उनको दो पोतियां एस ऐश्वर्या और एस सौंदर्या भी हैं। राधा विश्वनाथन ने अपनी मां के साथ देश-विदेश के कई संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

राधा विश्वनाथन के बेटे वी श्रीनिवासन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'अमानी मनादो मान्यो लोकस्वामी त्रिलोकद्रुथ' गाने वाली आवाज, अब उनकी मां (एम एस सुब्बुलक्ष्मी) की आवाज में खो चुकी है।'


Next Story