- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
आयकर रिटर्न फाइल करना इस शख्स को पड़ा महंगा, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
बेंगलुरु : टैक्स भरना अच्छी बात होती है लेकिन बेंगलुरु में एक व्यक्ति को यह महंगा पड़ गया। दिहाड़ी का काम करने वाले इस शख्स ने आईटी रिटर्न फाइल करके आयकर विभाग के अधिकारियों को भी चौंका दिया।
दरअसल, मजदूर द्वारा फाइल रिटर्न में उसके पास 40 लाख रुपये की संपत्ति होने का जिक्र किया गया है। ये पूरा मामला बेंगलुरू का है। इस रिटर्न को देखने के बाद विभाग ने 34 साल के मजदूर रचप्पा रांगा को अपनी संपत्ति का ब्योरा देने के लिए दफ्तर बुलाया क्योंकि उसने रिटर्न में आय का स्रोत नहीं लिखा था।
अधिकारियों ने बाद में इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इस मजदूर ने अपनी सालाना आय 40 लाख बताई और इसका स्रोत भी उजागर नहीं किया। शक होने पर मजदूर पर नजर रखी गई और पाया कि वह असल में एक ड्रग डीलर है।
सूत्रों के मुताबिक, जब आयकर विभाग ने रचप्पा के खिलाफ जांच शुरू की थी उसने वकीलों की सलाह पर खुद को क्लास-1 ठेकेदार के रूप में रजिस्टर कराया। पुलिस जांच में पता लगा कि साल 2013 तक रचप्पा मजदूर था। उसके बाद उसने ड्रग-डीलिंग शुरू की। उसने कई युवाओं को काम पर लगाया और इस धंधे में करोड़ों रुपये भी कमाए।
यही नहीं, वह कनकपुरा रोड पर 40,000 रुपये के किराये वाले विला में रहता है। उसके पास गाड़ी और गांव में संपत्ति भी है। बताया जाता है कि वह हर महीने लगभग 30 किलो गांजा बेचता था जिसकी कीमत लगभग 35,000 रुपये किलो थी। पुलिस ने उसकी गाड़ी, मोबाइल, 5 लाख नकदी और 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।