कर्नाटक

जब उड़ते विमान में अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, फिर...

Vikas Kumar
12 April 2018 1:01 PM IST
जब उड़ते विमान में अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, फिर...
x
अब स्पाइसजेट के विमान से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उस वक्त विमान में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब उड़ते विमान में अचानक पैसेंजर एरिया से धुआं निकलने लगा।

नई दिल्ली : अब स्पाइसजेट के विमान से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उस वक्त विमान में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब उड़ते विमान में अचानक पैसेंजर एरिया से धुआं निकलने लगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट का एक फ्लाइट कोयंबटूर से बेंगलुरु जा रही थी, इस दौरान फ्लाइट से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर सभी यात्री हैरान रह गए। उस वक्त फ्लाइट में मौजूद यात्रियों की सांसे थम सी गई।

दरअसल, यह घटना बुधवार दोपहर की है। स्पाइसजेट की फ्लाइट हवा में ही थी कि अचानक पैसेंजर एरिया में धुआं उठने लगा जिसे देखकर सभी यात्री घबरा गए। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के कोई नुकसान की खबर नहीं है।

इस घटना के बाद विमान की सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दी गई है। गौरतलब है की अभी तक धुआं उठने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

हालांकि कंपनी की ओर से एक बयान जारी कर इस घटना पर यात्रियों से माफी मांगी गई। कंपनी ने कहा कि बेंगलूरू में उतरते समय चालक दल के सदस्यों ने फ्रंट कैबिन में हल्का धुआं देखा। लेकिन न तो पायलटों ने आपातकालीन स्थिति में उतरने की मांग की और न इसकी कोई जरूरत महसूस की गई। सभी यात्रियों को सुरक्षा के साथ उतार दिया गया।

Next Story