Archived

कर्नाटक: BJP सांसद का विवादित बयान, CM सिद्धारमैया को कहा 'आतंकवादी'

Vikas Kumar
6 March 2018 7:02 AM GMT
कर्नाटक: BJP सांसद का विवादित बयान, CM सिद्धारमैया को कहा आतंकवादी
x
कर्नाटक से BJP सांसद नलिन कुमार कटील ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक रैली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 'आतंकवादी' तक कहा है।

बेंगलुरू : कर्नाटक से BJP सांसद नलिन कुमार कटील ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक रैली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 'आतंकवादी' तक कहा है।

दक्षिण कन्नड से बीजेपी सांसद कटील ने सिद्धारमैया को 'सुल्तान सिद्धारमैया' कहा और देश में आतंकवाद के लिए कांग्रेस और इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप लगाया कि वह चुप रहकर राज्य में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्या का समर्थन कर रहे हैं।

इतना ही नहीं कटील ने ये भी कहा कि इस देश में आतंकवाद के लिए प्रेरणा का स्रोत कांग्रेस है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने भिंडरांवाले (जरनैल सिंह भिंडरांवाले) के जरिये आतंकवादी बनाए।

दरअसल बीजेपी सांसद नलिन कुमार कटिल ने यह बातें बंटवाल में आयोजित पार्टी की एक रैली में कहा कि 'कांग्रेस ने आतंकवाद का समर्थन किया, इंदिरा गांधी ने आतंकवादी बनाये लेकिन इस राज्य के मुख्यमंत्री इन सब से आगे चले गए हैं और वह स्वयं एक आतंकवादी बन गए हैं।'

Next Story