Archived

कर्नाटक LIVE: येदियुरप्पा ने शक्ति परिक्षण से पहले ही मानी हार, दिया इस्तीफा

Vikas Kumar
19 May 2018 10:21 AM GMT
कर्नाटक LIVE: येदियुरप्पा ने शक्ति परिक्षण से पहले ही मानी हार, दिया इस्तीफा
x
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है, वहीं कर्नाटक से एक बड़ी खबर आ रही है। येदियुरप्पा ने शक्ति परिक्षण से पहले ही हार मान ली है। अपने विदाई भाषण में येदियुरप्पा ने इस्तीफा का ऐलान कर दिया है।

कर्नाटक : कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है, वहीं कर्नाटक से एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस के लापता विधायक विधानसभा पहुंच चुके है। विधानसभा में शाम चार बजे बहुमत परीक्षण होगा। बहुमत परीक्षण से पहले कांग्रेस में ख़ुशी की लहर।

खबर आ रही है कर्नाटक में गिरी येदियुरप्पा की सरकार। येदियुरप्पा ने शक्ति परिक्षण से पहले ही हार मान ली है। अपने विदाई भाषण में येदियुरप्पा ने इस्तीफा का ऐलान कर दिया है। इस्तीफा देने के बाद येदियुरप्पा राजभवन के लिए रवाना हो गए।

येदियुरप्पा ने अपने भाषण में कहा, 'राज्य को ईमानदार नेताओं की जरुरत है। मेरे सामने आज अग्निपरीक्षा है। मैं फिर से जीत के आऊंगा। हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। राज्य के हर क्षेत्र में जाऊंगा और जीतकर आऊंगा। राज्य में जल्द चुनाव होगा।

उन्होंने कहा लोगों ने हमें सराहा। लोगों ने हमें बड़े प्यार से चुना है। मेरे पास 104 विधायक हैं। जनादेश कांग्रेस और जेडीएस के खिलाफ गया है। दोनों का गठबंधन अवसरवादिता है। जनादेश के खिलाफ दोनों एक हो गए। जनता ने हमें 113 सीटें नहीं दी, अगर वह ऐसी करती तो राज्य में स्थिति बदल जाती, दूसरी तस्वीर होती।

सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी है। केंद्रीय संसदीय मंत्री अनंत कुमार के साथ-साथ गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता सदन की दर्शकदीर्घा में बैठे हैं।

इससे पहले, कांग्रेस के लापता विधायक प्रताप गौड़ा विधानसभा पहुंच गए। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बताया है कि प्रताप गौड़ा लौट आए हैं। वह कांग्रेस विधायक के रूप में शपथ लेंगे और कांग्रेस पार्टी को धोखा नहीं देंगे। वहीं, आनंद सिंह भी विधानसभा पहुंच गए हैं।

इससे पहले कांग्रेस के दोनों विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल कर्नाटक के होटल गोल्ड फिंच में मिल गए। पुलिस ने कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल को खोज निकाला। होटल के बाहर डीजीपी के साथ भारी सुरक्षाबल मौजूद है।

वहीं कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि, "हमारे 2 विधायक सदन में नहीं पहुंचे हैं, बीजेपी के सोमशेखर रेड्डी भी सदम में नहीं आए क्योंकि वो हमारे दोनों विधायकों का ख्याल रख रहे हैं।"

कांग्रेस नेता वीएस युरप्पा ने भी बीजेपी के विधायक बीवाई विजेंद्र पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक की पत्नी को फोन कर उनके पति को येदियुरप्पा को वोट डालने को कहा। उन्होंने कहा कि हम आपके पति को कैबिनेट पद और 15 करोड़ रुपये देंगे।

Next Story