Archived

कर्नाटक लोकायुक्‍त को ऑफिस के भीतर चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, हमलाबर गिरफ्तार

Arun Mishra
7 March 2018 11:19 AM GMT
कर्नाटक लोकायुक्‍त को ऑफिस के भीतर चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, हमलाबर गिरफ्तार
x
कर्नाटक में लोकायुक्त को ऑफिस में घुसकर चाकू मार दिया, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया

कर्नाटक में लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी को उनके ऑफिस में घुसकर चाकू मार दिया। आनन-फानन में उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तेजस शर्मा के रूप में हुई है।


लेकिन इस बीच कोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आ रही है। अंग्रजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लोकायुक्त का मेटल डिटेक्टर काम नहीं कर रहा था। यह वाकई सुरक्षा में एक बड़ी लापरवाही है।

फिलहाल हमले की वजह अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। उसी वक्त उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तेजस शर्मा नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया।


लोकायुक्त पर चाकू से तीन से चार बार वार किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पी विश्वनाथ शेट्टी कर्नाटक हाई कोर्ट के पूर्व जज भी रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल जनवरी में कर्नाटक का लोकायुक्त के रूप में शपथ ली थी।

Next Story