Archived

VIDEO: जब दूर से उड़ते हुए अचानक राहुल गांधी के गले में आ गिरी फूलों की माला, सब हो गए हैरान

Vikas Kumar
7 April 2018 7:59 AM GMT
VIDEO: जब दूर से उड़ते हुए अचानक राहुल गांधी के गले में आ गिरी फूलों की माला, सब हो गए हैरान
x
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रचार अभियान के दौरान का एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। राहुल जब भीड़ के बीच से गाड़ी की छत पर सवार होकर निकल रहे थे, तभी फूलों की एक माला अचानक उड़ते हुए सीधे उनके गले में लटक गया।

बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, कांग्रेस और बीजेपी दोनों के आला नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रचार अभियान के दौरान का एक दिलचस्प वाकया सामने आया है।

दरअसल तुमकुरू में भीड़भाड़ वाली सड़क पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (4 अप्रैल) को एक रोड-शो कर रहे थे। राहुल जब भीड़ के बीच से गाड़ी की छत पर सवार होकर निकल रहे थे, तभी फूलों की एक माला अचानक उड़ते हुए सीधे उनके गले में लटक गया।

यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि राहुल गांधी भी चौंक गए। राहुल इस दौरान अपने समर्थकों की तरफ हाथ हिला रहे थे, उसी दौरान एक समर्थक ने राहुल की तरफ फूलों की माला जोर से फेंकी, जोकि सीधे जाकर राहुल के गले में जा गिरी। इससे न केवल राहुल बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवान भी हैरान रह गए।

हालांकि जैसे ही फूलों की माला राहुल गांधी के गले में गिरी, उन्‍होंने तुरंत इसे अपने गले से निकाल लिया और समर्थकों का अभिवादन करने लगे। वहां मौजूद हजारों लोग भी देखते ही रह गए। सोशल मीडिया पर जहां समर्थक के इस अंदाज की प्रशंसा हो रही है, वहीं कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा चिंताओं से जोड़ा।

राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही उस माला को सिक्योरिटी के लिहाज से हटा दिया, लेकिन इस घटना के वीडियो में आप साफतौर पर इस पूरे वाकये को देख सकते है। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


Next Story