Archived

दूसरा सवाल- महिलाओं में आपको कौन सा गुण सबसे ज्यादा पसंद है?

दूसरा सवाल- महिलाओं में आपको कौन सा गुण सबसे ज्यादा पसंद है?
x
विक्टोरियन इंग्लैंड में कॉन्फेशन यानी अपराध-स्वीकरण से जुडी प्रश्नावलियों के जवाब देना परिवारों के भीतर एक लोकप्रिय खेल हुआ करता था. कार्ल मार्क्स 1865 के वसंत में अपने चाचा लायन फिलिप्स के यहाँ हॉलैंड में ठहरे हुए थे. वहीं खाली वक़्त में मार्क्स की बिटिया जेनी ने उन्हें एक प्रश्नावली दी और कुछ सवालों के जवाब लिखने को कहा.
पहला सवाल था- पुरुषों में आपको कौन सा गुण सबसे ज्यादा पसंद है?
दूसरा सवाल था- स्त्रियों में आपको कौन सा गुण सबसे ज्यादा पसंद है?
मार्क्स ने पहले का जवाब दिया- 'ताकत'
दूसरे का जवाब दिया 'कमजोरी'.
क्या कोई इसकी व्याख्या कर सकता है? इन दो जवाबों से स्त्रियों/पितृसत्ता के प्रति मार्क्स के विचार पर क्या दृष्टिकोण बनाया जाए?
(Source: International Review Of Social History, 1956)
Next Story