Archived

नारियल तेल के ये 7 फायदे, जानकर चौंक जाएंगे आप

Vikas Kumar
16 Feb 2018 11:29 AM GMT
नारियल तेल के ये 7 फायदे, जानकर चौंक जाएंगे आप
x
नारियल तेल का इस्तेमाल अक्सर हर घर में किया जाता है। कई घरों में यह सिर्फ खाने में इस्तेमाल और बालों में लगाने तक ही सीमित है, लेकिन आज यहां जानिए नारियल तेल के वो लाजवाब फायदे...

नई दिल्ली : नारियल तेल का इस्तेमाल अक्सर हर घर में किया जाता है। कई घरों में यह सिर्फ खाने में इस्तेमाल और बालों में लगाने तक ही सीमित है, लेकिन आज यहां जानिए नारियल तेल के वो लाजवाब फायदे, जिसे जानने के बाद आप नारियल तेल को और भी पसंद करने लगेंगे।

1) नारियल तेल का इस्तेमाल सांसों को ताजा बनाए रखने में भी किया जाता है। रोज़ाना सुबह 20 मिनट तक ऑयल पुलिंग या कहें कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल से कुल्ला करने से ना सिर्फ मुंह की बदबू दूर होती है बल्कि इससे दांत भी सफेद होते हैं। इसके साथ ही दांतों से जर्म्स का भी सफाया हो जाता है।

2) आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नारियल का तेल एक शेविंग क्रीम भी है। अगर आपकी शेविंग क्रीम खत्म हो जाए तो आप नारियल तेल की मदद से शेविंग कर सकते हैं। इसे लड़कियां और लड़के दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

3) नारियल तेल का इस्तेमाल आंखों की सूजन और उन्हें आराम देने के लिए भी किया जाता है। आप बाज़ारों से काफी मंहगी अंडर आई क्रीम खरीदते हैं लेकिन आप उस क्रीम की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक नैचुरल अंडर आई क्रीम है जिसे आप रोजाना सोने से पहले लगा कर सकते हैं।

4) नारियल का इस्तेमाल बाम के रूप में कर सकते है। बदलते मौसम में खांसी-जुकाम और बुखार होना आम बात है। इसमें आराम पाने के लिए आप बाजार से विक्स, झंडु बाम जैसे तमाम बाम को लेकर आते हैं। आप इसकी जगह नारियल का तेल गर्म करके लगा सकते हैं।

5) सर्दियों में बालों को डैंड्रफ बहुत परेशान कर देता है। इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल से ना सिर्फ डैंड्रफ खत्म होगा बल्कि इसके साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी। वहीं, डैंड्रफ से होने वाली खुजली भी खत्म हो जाएगी।

6) चेहरे को हमेशा ग्लोइंग बनाने के लिए नाइट क्रीम बहुत जरूरी है और आपको यह बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं। आप नारियल के तेल को ही चेहरे पर नाइट क्रीम की तरह लगा सकते हैं।

7) आजकल मार्केट में कई तरह के लिव-इन कंडीशनर आ गए हैं, जो कि काफी महंगे भी हैं। आप इसकी जगह पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। इसे आपको वैसे ही अप्लाई करना होगा जैसे आप इस कंडीशनर को बालों पर लगाते हैं।

Next Story